Description
हड़जोड़ को आयुर्वेद में अस्थिसंहार के नाम से जाना जाता है। इसका प्रमुख रूप से हड्डियों को जोड़ने के लिए किया जाता है। इसके अलावा इसका प्रयोग बवासीर, मोच, अल्सर, पेट से जुड़ी बीमारी को दूर करने के लिए किया जाता है।
1. पेट के विकारों को करे दूर
हड़जोड़ के इस्तेमाल से पेट से जुड़े विकारों को दूर किया जाता है। अक्सर हम में से कई लोगों को मसालेदार खाना खाने या असमय खाना खाने से पेट में गैस, कुपच जैसी समस्या होने लगती है। इन समस्याओं को ठीक करने के लिए आप हड़जोड़ की मदद से घरेलू उपचार कर सकते हैं। इसके लिए हड़जोड़ के पत्तों से करीब 5 से 10 मिली रस निकाल लीजिए। अब इस रस में थोड़ा सा शहद मिक्स करके पी जाएं। इससे पाचन क्रिया ठीक होगी। साथ ही पेट से जुड़ी अन्य परेशानियों को आराम मिलेगा।
2. घाव में है असरदार
हड़जोड़ घाव को सूखाने में असरदार हो सकता है। अगर आपको किसी कीट के काटने पर घाव हो गया है, तो उस स्थान पर हड़जोड़ का रस लगाएं। इससे घाव जल्द ठीक हो सकता है।
बवासीर को करे ठीक
अधिक मसालेदार और तीखा खाने वाले लोगों को पाइल्स की समस्या हो सकती है। ऐसे लोगों को कम मसालेदार खाने पर जोड़ देना चाहिए। अगर आपको भी किसी कारण से पाइल्स यानि बवासीर की शिकायत हो गई है, तो हड़जोड़ का सेवन करें। हड़जोड़ का सेवन करने के लिए इसकी पत्तियों को पीसकर रस निकाल लें। अब इस रस में गाय का दूध मिक्स करके पी जाएं। इस दूध को पीने से बवासीर की समस्या से राहत पाया जा सकता है।
व्हाइट डिस्चार्ज से राहत
कई महिलाओं को योनि से सफेद पानी निकलने की समस्या होती है। व्हाइट हिस्चार्ज की वजह से महिलाओं को काफी ज्यादा कमजोरी का सामना करना पड़ता है। इन कमजोरी से राहत पाने के लिए आप हड़जोड़ का सेवन कर करते हैं। हड़जोड़ के सेवन से शारीरिक कमजोरी दूर होगी। साथ ही सफेद पानी की परेशानी से भी राहत पाया जा सकता है। इसके लिए 2 TAB लें। इस रस को नियमित रूप से पीने से आपको सफेद पानी की समस्या से लाभ मिलेगा।
डिलीवरी के बाद होने वाले दर्द दिलाए राहत
डिलीवरी के बाद कई महिलाओं को पेड़ू और पेट के आसपास काफी ज्यादा दर्द महसूस होता है। इस दर्द से राहत पाने के लिए आप हड़जोड़ के 2 TAB लेप अपने प्रभावित हिस्से पर लगा सकते हैं। इससे आपको काफी ज्यादा आराम मिलेगा।
पाचन शक्ति को मजबूत करने में हड़जोड़ फायदेमंद हो सकता है। इसका सेवन करने से आपकी भूख बढ़ती है। साथ ही आपके पेट अंदर से मजबूत होता है। इसलिए इसके गोलियाँ का नियमित रूप से सेवन करें। हालांकि, सेवन करने से पहले एक बार चिकित्सीय परामर्श जरूर लें।
7. गठिया के दर्द से दिलाए आराम
बढ़ती उम्र के कारण कई लोगों को गठिया की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन आपको बता दें कि गठिया की परेशानियों से राहत पाने के लिए आप हड़जोड़ का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको काफी आराम मिल सकता है। गठिया की समस्याओं से राहत पाने के लिए हड़जोड़ का 2 टेबलेट सुबह शाम लेने से आराम मिलता है सेवन करने से वात रोगों से लाभ मिलेगा। लगातार 15 दिनों तक इसका सेवन करने से गठिया की समस्याओं से राहत मिल सकता है।
8. हड्डियों को जोड़ने में असरदार
हड़जोड़ जैसा की नाम से ही ज्ञात होता है कि यह हड्डियों को जोड़ने में असरदार है। इसके लिए 10 से 15 मिली हड़जोड़ के रस को घी के साथ पिएं। इसके अलावा इसके रस में अलसी का तेल मिलाकर प्रभावित हिस्से पर लगाएं और इसे बांध दें। इससे टूटी हड्डियां जुड़ सकती है। इसके अलावा हड़जोड़ के चूर्ण को दूध के साथ मिलाकर पीने से टूटी हुई हड्डियां जुड़ सकती हैं।
9. मोच के दर्द को करे कम
अगर आपको किसी कारण से मोच लग गई है, इसके लिए हड़जोड़ के रस को तिल के तेल में मिला लें। अब इस तेल को पकाकर छान लें। इसके बाद इस अपने मोच से प्रभावित स्थान पर लगाएं। इससे आपको वेदना और दर्द से राहत मिल सकता है।
Reviews
There are no reviews yet.